लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: सोमवार को जिले के श्री बंशीधर नगर स्थित गोसाईं बाग मैदान में झामुमो ने अनंत प्रताप देव के नामांकन के दौरान रैली का आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बंशीधर नगर की नगरी में वे अपना पहली चुनावी सभा कर रहे हैं। उनकी सरकार ने बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया। चुनाव में बाबा बंशीधर का आशीर्वाद उन्हें जरूर मिलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दुबारा सत्ता में आते ही उनकी सरकार भवनाथपुर में पावर प्लांट लगाएगी। हमने अपने पहले कार्यकाल में पावर प्लांट की आधारशिला रखी थी, लेकिन कुछ विषम परिस्थितियों के कारण प्लांट नहीं बन सका था। अपने कार्यकाल में हमने विकास की ऐसी लकीर खींची है कि उसे गिनाना मुश्किल है। मंईया सम्मान योजना से हर घर को लाभ हुआ है। दिसंबर से इसकी राशि बढ़ाकर ढाई हजार रुपए हो जायेगी। वहीं अगली बार हर महिलाओं को साल में एक लाख रुपए दिया जाएगा।

उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा वाले सत्ता के भूखे हैं। पांच साल सत्ता से दूर रहने के दौरान हमें काफी परेशान किया गया। उन्हें पांच साल सोने नहीं दिया। सत्ता के लिए धन-बल का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश में लगे हैं। इस बार जनता इस चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी। भाजपा के कुचक्र को खत्म करने के लिए उनलोगों ने इंडिया गठबंधन बनाया है।

मौके पर झामुमो उम्मीदवार अनंत प्रताप देव, पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, ताहिर अंसारी,लल्लू राम, कामता प्रसाद, रमेश चंद्रवंशी, अमरनाथ पांडेय, अमर राम, बबलू पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, सोगरा बेगम, झामुमो अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, सूर्यदेव मेहता समेत अन्य लोग थें।

शोर्स: हिंदुस्थान न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *