लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां धुरकी-कदवा मार्ग पर कदवा चार मुहान के पास पिकअप से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा निवासी अनूप भुइंया (22 वर्ष), पुत्र राजकुमार भुइया के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक कामेश्वर कुमार भुइंया (20 वर्ष), पुत्र भूखन भुइंया है।
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक खुटिया जा रहे थें। इसी दौरान पिकअप ने चार मुहान के पास उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। आनन-फानन में दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अनूप भुइंया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
