लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: गुरुवार को डाल्टनगंज-चैनपुर- भंडरिया विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के समर्थन में अनिल साव ने सदर प्रखंड के चियांकी से बाजे गाजे के साथ विशाल मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। जो शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए आईटीआई मैदान पहुंचा। जहां से केएन त्रिपाठी के साथ सदर एसडीओ कार्यालय पहुंचकर नामांकन परचा दाखिल किया गया। जुलूस में सैकड़ों युवा मांदर के थाप पर झूमते हुए केएन त्रिपाठी के समर्थन में नारा लगाया।
इस संबंध में समाजसेवी अनिल प्रसाद साव ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में केएन त्रिपाठी को अपार मतों से जिताया जायेगा। उनके नेतृत्व में डालटनगंज विस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ेगा। केएन त्रिपाठी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अमीर, गरीब के साथ ही साथ सभी वर्ग समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलते हैं।
इतना ही नहीं वे सभी के सुख दुख के भागीदार बनते हैं। उनके कार्यकाल में जितना कार्य किया गया था उसका एक प्रतिशत भी विगत दस वर्षों में नहीं किया गया है। इसलिए डालटनगंज विस क्षेत्र की जनता परिवर्तन करने को आतूर है। जुलूस में परवेज अख्तर अंसारी, महताब खान, मुकेश प्रसाद साव, अवधेश विश्वकर्मा, पिंटु तिवारी, विनोद उरांव सहित काफी संख्या में लोग शामिल थें।
