लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: विधानसभा चुनाव से पहले पलामू में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। जिसमें दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। हालांकि पहाड़ी इलाके का फायदा उठाते हुए नक्सली भागने में सफल रहे। पुलिस मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
बता दें कि पुलिस और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच उक्त मुठभेड़ जिले के छतरपुर, नावाबाजार और पाटन थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाका तुरीदाग के पहाड़ी इलाके में हुई। पुलिस और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इस दौरान पुलिस ने नक्सलियों के रोजमर्रा के सामान बरामद किए हैं। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई है वह 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत का इलाका है। शशिकांत एवं नगीना इस इलाके में सक्रिय रहते हैं एवं हिंसक घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।
