लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: शुक्रवार की सुबह बरवाडीह रेलवे स्टेशन के समीप बंद पड़े रेल फाटक में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान बरवाडीह प्रखंड के लात पंचायत के राजेश राम (45 वर्ष ) के रूप में हुई है। घटना में राजेश का दाया पांव कट गया। इधर घटना की सूचना पर स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी ने घायल राजेश राम को एम्बुलेंस से बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए डालटनगंज रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *