लाइव पलामू न्यूज/गढवा: शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आईजी नरेंद्र कुमार सिंह ने जिले के भवनाथपुर विधानसभा के इंटर स्टेट चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों सहित दंडाधिकारियों को विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखने का निर्देश दिया। वहीं आईजी ने अवैध शराब, मादक पदार्थ, नगदी की सघनता से जांच करने का निर्देश दिया। मौके पर पुलिस पदाधिकारी समेत कई मजिस्ट्रेट मौजूद थें।