लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: झारखंड में चुनावी संग्राम का आगाज हो चुका है। वहीं पहले चरण के नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुका है। इसी क्रम में 26 अक्टूबर दिन शनिवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी के एन त्रिपाठी ने सदर प्रखंड के करीब दो दर्जन गांव जैसे भीमगाडा , तेतरिया टोला, धर्म टोला, महादेवमाडा , मुस्लिम टोला, सत्यारी टोला, गणके, मुटपुरही,पोखराहा कलां,जमूने,पिछुलिया टोला, साव टोला, कोईरी टोला, रजवाडीह, खैराट, केवाल पर , गणेशपुर, बहलोलवा,चेरों टोला, पोखराहा मेन चौक आदि सघन दौरा कर समर्थन व सहयोग मांगा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता को यहां के विधायक के निकम्मापनई एवं दस सालों के अकर्मण्यता से मुक्ति दिलाना है। डाल्टनगंज, पलामू और झारखंड के विकास के लिए अगले पांच साल अपने परिजनों, अपने परिवार व बाल बच्चों का भविष्य एवं अपने समाज के उत्थान हेतू सोच- समझकर वोट करें।आपका एक- एक वोट किमती , मूल्यवान व महत्वपूर्ण है । यहां पेयजल की समस्या से निजात हेतु कोयल नदी को बांधना है। खासमखास की समस्या से निजात दिलाना है।

25000 से अधिक नवयुवकों को रोजगार उपलब्ध कराना है। वहीं महिलाओं के उत्थान व स्वरोजगार की दिशा में की योजनाओं को धरातल पर लाना है। एक सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल का निर्माण कराना है। बड़े नदी -नालों को बांधना है। बड़े महत्वपूर्ण कार्य करना है। इसलिए अगले पांच साल जनता सोच -समझकर एक एक -वोट करें। जाति -धर्म आदि फालतू चीजें को भूलकर विकास के मुद्दे को याद कर वोट करें और पिछला दस साल आप भूलें नहीं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *