लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां शनिवार से गायब एक वृद्ध का शव रविवार को बरामद हुआ। मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के कोलहुआ किशैनी निवासी 63 वर्षीय अवधेश सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को वह मवेशियों को छोड़ने अगनवा खैरका जंगल की ओर गए थे। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा था।

अब रविवार को अगनवा खैरका जंगल से उनका शव बरामद हुआ है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी हत्या की गई है। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि उनका नंदू सिंह और विनोद सिंह से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। वहीं दोनों ने तालाब की मछली भी मार ली थी। विरोध करने पर विनोद और नंदू मारपीट पर उतारू थे। उन्होंने जान लेने की भी धमकी दी थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *