लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी चंचला देवी ने छतरपुर पाटन विधानसभा के पड़वा प्रखंड के पड़वा, छतरपुर प्रखंड के बारा, खेन्दरा ,काला पहाड़ ,बभंडी सुशीगंज, लठेया, गम्हरिया में जनसंपर्क चलाया। जहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपका एक एक वोट बहुत कीमती है। आप बहन मायावती जी के हाथों को मजबूत करने के लिए हाथी छाप को वोट दें। मौके पर पड़वा जिला परिषद माया देवी, चंद्रवंशी समाज के अनुमंडलीय अध्यक्ष मानकी चंद्रवंशी, नागेंद्र चंद्रवंशी, सोनी देवी, कविता देवी, रंजू देवी, इंद्रदेव सिंह चंद्रवंशी, पप्पू चंद्रवंशी, राकेश चंद्रवंशी सजीवन राम, अजय राम, सरवन राम आदि मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *