लाइव पलामू न्यूज/ मेदिनीनगर: पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुलिस ने करीब 2.28 लाख रुपए मूल्य के ब्राउन शुगर के साथ एक महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला सदर थाना क्षेत्र के चियांकी विजयनगर टोला का है। गिरफ्तार दोनों की पहचान दुर्गावती देवी और संदीप कुमार गौड़ के रूप में हुई है। उनके पास से करीब 11.40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार महिला दुर्गावती देवी चियांकी विजयनगर की रहने वाली है. संदीप कुमार सासाराम से ब्राउन शुगर लाकर दुर्गावती को उपलब्ध कराता था। वहीं संदीप कुमार गौड़ गढ़वा जिले के सोनपुरवा मोहल्ला का निवासी है। बताया जा रहा है कि इस कारोबार में मोनू कुरैशी और उसकी पत्नी भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि ब्राउन शुगर के कारोबार का मुख्य आरोपी सासाराम का वीरेंद्र कुमार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *