लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: सोमवार को जिले के दो विधानसभा सीटों के लिए स्क्रूटनी हुई, जिसमें गढवा सीट से तीन एवं भवनाथपुर से एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया। जिसके बाद गढवा से 22 एवं भवनाथपुर से 17 प्रत्याशी बच गए हैं। अब 30 को नाम वापसी की तिथि के बाद स्पष्ट होगा कि चुनावी मैदान में कितने उम्मीदवार बचे हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान प्रत्याशियों से प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को की गई।
गढवा सीट से तीन उम्मीदवार अमितेश कुमार चौबे, राजनाथ उरांव एवं कुलदीप पासवान का नामांकन अस्वीकृत किया गया। जिसके बाद अब यहां से 22 उम्मीदवार बच गए हैं। वंशीधर नगर के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने कार्यालय कक्ष में जांच के दौरान एक स्वतंत्र प्रत्याशी महेश प्रसाद सिंह के नामांकन पत्र में गड़बड़ी पाये जाने के कारण उसे रद्द कर दिया है। वहीं शेष 17 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र सही पाया गया। उल्लेखनीय है कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव के लिये 18 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया था।
