समाहरणालय पलामू

लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: सोमवार को पलामू के 5 विधानसभा सीटों के लिए संवीक्षा की गई। जिसमें 5 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया गया। जिसमें पांकी विधानसभा में एक अभ्यर्थी देवेंद्र सिंह के नामांकन को रद्द कर दिया गया जिसके पश्चात कुल 16 उम्मीदवार बच गए हैं। वहीं डाल्टनगंज विधानसभा के एक अभ्यर्थी अयूब अंसारी के नामांकन को रद्द कर दिया गया। जिसके पश्चात यहां से 24 उम्मीदवार बच गए।

वहीं हुसैनाबाद के दो अभ्यार्थियों अनिता देवी और मोस्लेहुउद्दीन तौसीफ के नामाकंन रद्द किया गया। जिसके पश्चात 20 प्रत्याशी बचे हैं। इसी तरह विश्रामपुर विधानसभा अन्तर्गत संवीक्षा के बाद एक अभ्यर्थी अमित कुमार दुबे का नामांकन रद्द कर दिया।जिसके पश्चात 20 प्रत्याशी बचे हैं। वहीं छतरपुर के सभी प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया। अब 30 अक्टूबर को नाम वापसी की तिथि के पश्चात ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितने उम्मीदवार मैदान में शेष बचे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *