लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: आगामी विधानसभा चुनाव में जिले में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने समाहरणालय परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया और अपील की गई कि 13 नवंबर को सभी मतदाता अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान करें, जिससे जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।

इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि “पहले मतदान, फिर कोई काम।” मौके पर उप विकास आयुक्त सह एमसीसी कोषांग पदाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता सह प्रशिक्षण कोषांग पदाधिकारी राज महेश्वरम, स्वीप नोडल पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी, सभी कार्यालय प्रमुख और कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *