लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां मिलर मशीन की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गई। घटना बुधवार की सुबह करीब 11 बजे की है। दरअसल, उंटारी रोड थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में स्थित शराब दुकान के सामने रेलवे की थर्ड लाईन निर्माण कंपनी की मिलर मशीन ने एक बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उंटारी रोड बाजार निवासी रंजित चौरसिया के 10 वर्षीय पुत्र आदर्श चौरसिया के रूप में हुई है।

घटना उस वक्त घटी जब आदर्श अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठ कर जा रहा था। इसी दौरान अशोका कंपनी की छोटा मिलर मशीन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी सुरक्षित है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उंटारी-कुटमू मुख्य पथ को जाम कर दिया। वार्ता के बाद 10 लाख मुआवजा राशि देने के निर्णय के बाद लोगों ने जाम हटाया।

परिजनों को एक लाख तत्काल जबकि 9 लाख बाद में देने की बात कही गई। जिसके लिए बांड बनाया गया। इधर घटना की सूचना पर विश्रामपुर के एसडीपीओ आलोक टूटी, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, राजनीतिक दल के कई नेता भी पहुंचे। सड़क को शाम चार बजे तक जाम रखा गया। बाद में मुआवजा पर सहमति बनने पर सड़क से जाम हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *