लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : 30 अक्टूबर यानी कि आज नाम वापस लेने का अंतिम दिन था। जिसमें 8 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। जिनमें पांकी से 2, डालटनगंज से 1, विश्रामपुर से 3 एवं हुसैनाबाद से 2 ने नामांकन वापस लिए। वहीं छतरपुर से किसी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। जबकि 5 उम्मीदवारों का स्क्रूटनी में पर्चा रद्द किया गया था। जिसके बाद अब जिले की पांच विधानसभा सीटों से 86 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिया गया।

86 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 17 लाख 31 हजार 538 मतदाता करेंगे। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 42 हजार 770 है। वहीं पुरुष मतदाता 8 लाख 88 हजार 767 है। मतदान केन्द्रों की संख्या 1796 एवं मतदान भवनों की संख्या 1359 है।

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि 28 अक्टूबर को स्क्रूटनी में 5 उम्मीदवारों पांकी से देवेन्द्र सिंह, डालटनगंज से अयूब अंसारी, विश्रामपुर से अमित कुमार दुबे और हुसैनाबाद से अनिता देवी एवं मोस्लेहुउद्दीन तौसीफ का पर्चा रद्द किया गया था। उन्होंने बताया कि पांकी से 14, डालटनगंज से 23, विश्रामपुर से 17, हुसैनाबाद से 18 एवं छतरपुर से 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर से चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा। सभी पांचों विधानसभा सीटों पर निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव कराने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *