लाइव पलामू न्यूज: शनिवार की सुबह करीब 9.12 बजे झारखंड के कई जिलों में भूंकप के झटके महसूस किये गये हैं। इन झटकों से राजधानी रांची, चाईबासा और जमशेदपुर की धरती हिली है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गयी है। भूकंप आने से धरती करीब पांच सेकेंड तक हिलती रही‌। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गये। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। रांची के तमाड़ में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का एपिक सेंटर चक्रधरपुर और सेंटर खरसावां से करीब 13 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *