लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: रविवार को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने दानरो नदी स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने गढ़वा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को छठ घाटों एवं छठ घाट आने वाले मार्गों की सफाई कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था का महापर्व है।

 

इस दौरान किसी भी व्रतियों/श्रद्धालुओं को कोई परेशान का सामना नहीं करना पड़े। इसका विशेष ख्याल रखें। इसके अलावा उन्होंने उन्होंने बैरिकेडिंग एवं विद्युत सज्जा करने एवं पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस दौरान गढ़वा जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, गढ़वा सदर बीडीओ, छठ समिति के सदस्य आदि उपस्थित थें।

Birla Open minds School live palamu news
Birla Open minds School live palamu news

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *