लाइव पलामू न्यूज /मेदिनीनगर: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को फरहा नाज और शुभम बिहारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र पहाड़ी और इसके पास चलायी गया। इस दौरान टीम के लक्ष्य श्रेष्ठ, शुभम और फरहा नाज ने लोगों से मतदान अवश्य करने की अपील की और कहा कि हर साल आने वाले त्योहार जैसे आप धूमधाम से मनाते हैं वैसे ही पांच साल में आने वाले लोकतंत्र के इस महापर्व को और अधिक धूमधाम से मनाएं और सपरिवार वोट देने जाएं।
मौके पर शर्मिला वर्मा ने कहा कि घर में बैठकर दोषारोपण करने से आपके हालात नहीं बदलेंगें ,इसके लिए आपको मतदान करना होगा। आप खुद भी वोट दें एवं औरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।हर एक वोट की कीमत है। आपके एक वोट से सरकार बन भी सकती है और गिर भी सकती है।इसलिए कभी यह ख्याल भूलकर भी मन में न लाएं की एक हमारे वोट न देने से क्या होगा। सबसे पहले मतदान बाद में कोई काम।
