लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गढ़वा पहुंचे। जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि झारखंड में भाजपा-एनडीए गठबंधन की डबल इंजन की सरकार बनाए। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले जनता ने दिल्ली में लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए सरकार बनाई और अब समय आ गया है कि झारखंड में भी इसे दोहराया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड के लिए सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि की गारंटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है।

पीएम मोदी ने झारखंड भाजपा को उनके संकल्प पत्र के लिए बधाई देते हुए इसे रोटी-बेटी-माटी के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष की विदाई तय है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा ने ही अलग राज्य झारखंड का निर्माण करवाया था।पीएम मोदी ने विपक्षी जेएमएम गठबंधन सरकार पर जनता के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है।

रैली में प्रधानमंत्री ने छठ महापर्व की बधाई देते हुए कहा कि इस समय हर तरफ छठ का उत्साह है। पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। आने वाले 25 वर्ष झारखंड और देश दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। 2047 में आजादी के 100 वर्ष और झारखंड के 50 वर्ष पूरे होंगे। समय आ गया है कि एक नए झारखंड के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *