लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर:  पूरे वर्ष हर तरह के सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाली संस्था ‘वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट’ ने छठ महापर्व पर महा अभियान चलाया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अभियान की शुरूआत नहाय खाय से शुरू हुई जो कि छठ घाट जाती हुई छठव्रतियों के दउरा में पूजन सामग्री डालते हुए समाप्त होगी। इस महा अभियान में जनसहयोग भरपूर मिलता है । यह अभियान जरूरतमंद छठ व्रतियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। छठ पूजन की आधी से अधिक सामग्री टीम वरदान द्वारा उपलब्ध करा दिया जाता है। जिससे उन्हें ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता।

सहयोग लेने वाले लोग मोहम्मद गंज,सलतुआ, रामगढ़,नगर ,रेहला, भूसही, लहसुनिया, चांदो, केचकी, पाल्हे आदि जगहों से आते हैं। मौके पर संस्था की सचिव शर्मिला ने कहा कि तमाम छठ व्रतियों से सादर निवेदन है कि टीम वरदान को आशीष दें जिससे कि हर साल और बढ़ चढ़कर यह अभियान हम लोग आयोजित करें। मौके पर राखी सोनी, विवेक वर्मा, रूपा सिंह( डायरेक्टर, जूनियर जंक्शन स्कूल ), लक्ष्य श्रेष्ठ, ज्योति भाटिया , रामाकांत पांडे( नटखट स्कूल ), सुनील पांडे और सौभाग्य सृजन उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *