लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: रविवार को महागठबंधन के प्रत्याशी के. एन त्रिपाठी के पक्ष में झामुमो युवा नेता व इंडियन रोटी बैक के झारखंड प्रदेश को-ऑर्डिनेटर दीपक तिवारी एवं संत मरियम स्कूल के निदेशक एवं माटी कला बोर्ड के सदस्य व झामुमो नेता अविनाश देव ने डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान दीपक तिवारी एवं अविनाश देव ने सदर प्रखंड के चियांकी पंचायत, सुआ पंचायत, कौड़िया और पोलपोल पंचायत एवं भीमगढ़ा, पुराना टोला, पीपरडीह, बखारी, भुसड़िया, नउवा ढोड़ आदि विभिन्न गांव-टोला में घर-घर घूमकर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए महागठबंधन के प्रत्याशी के. एन त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान दीपक तिवारी, अविनाश देव एवं उनके समर्थकों ने ग्रामीणों के साथ बैठक भी की। युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुना और झारखंड सरकार एवं महागठबंधन के विकास का विजन से अवगत कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *