लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर:आगामी बुधवार यानी कि 13 नवंबर को पलामू में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर वोट डाले जाने हैं। जहां एक ओर प्रत्याशी जनता को लुभाने में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर  वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने में लगा है। इसी क्रम में रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान का समापन शाहपुर, अंकड़ाही ,हरभोंगा, भुईंया टोली, पनेरी बांध और चैनपुर के कुछ इलाकों में लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर किया गया।

टीम ने लोगों से यह अपील किया कि जिनकी भी उम्र 18 साल या उससे अधिक है वो मतदान के लिए अवश्य जाएं और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मौके पर संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि एक एक वोट कीमती है ,कोई भी वोट छूटने न पाए। वहीं लक्ष्य श्रेष्ठ ने सभी युवाओं से यह अपील की कि युवा देश के भाग्य विधाता हैं। उन्होंने तमाम युवाओं से अपील किया कि खुद भी वोट करें एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वोट की चोट से हम सरकार बदल सकते हैं इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *