Accident

लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक टेंपो के सामने नीलगाय दौड़ गया। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में टेंपो सवार 6 लोग घायल हो गए। घटना रविवार की शाम करीब चार बजे जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडार गांव के पास की है।

घायलों की पहचान मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला निवासी प्रियंका कुमारी, लवीश कुमार, पम्मी कुमारी के अलावा पाटन थाना क्षेत्र जंघासी गांव निवासी ममता देवी और एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए एमएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं ममता देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमएमसीएच से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *