लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के प्रचार भोंपू थम गया। आज आखिरी दिन तमाम राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने जमकर पसीना बहाया। इसी क्रम में मेदिनीनगर में बीजेपी के स्टार प्रचारक और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि माटी-बेटी और जमीन के संकट से ग्रसित झारखंड के लोगों को केवल बीजेपी ही मुक्ति दिला सकती है।

सीएम योगी ने कहा कि 23 नवंबर को झारखंड में कमल खिलेगा। इसके अगले महीने से हर मां और बहन के खाते में 2100 रुपये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में डेढ़ लाख नौकरी के विज्ञापन निकाले जाएंगे। वहीं 21 लाख गरीबों को एक-एक आवास मिलेगा। बेरोजगारों को भत्ता दिया जाएगा
वहीं 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। योगी ने आगे कहा कि अगर जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस समेत सभी दल समस्या हैं तो बीजेपी उसका समाधान है।

इस दौरान सीएम योगी की कुछ समर्थक जेसीबी बुलडोजर लेकर आए थे। हालांकि पुलिस ने कई बुलडोजरों को जब्त कर शहर थाना परिसर में लगा दिया गया। जब्त बुलडोजरों पर बीजेपी के पोस्टर और सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाई गई थी। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई सरकारी नियमों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *