लाइव पलामू न्यूज: हाईकोर्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस जारी करते हुए पक्ष रखने का निर्देश दिया है। दरअसल धोनी ने अरका स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या दास के खिलाफ कंप्लेन केस किया है। जिसके खिलाफ मिहिर दिवाकर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसपर मंगलवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने माही के खिलाफ नोटिस जारी किया। मामला 15 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े से जुड़ा है। उल्लेखनीय है कि म‍िह‍िर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त और बिजनेस पार्टनर रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *