लाइव पलामू न्यूज: हाईकोर्ट ने गुरुवार को झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। दरअसल सिमडेगा निवासी विष्णु साहू ने अपने अधिवक्ता राजीव कुमार के माध्यम से जनहित याचिका दाखिल की है। जिसमें कहा गया है कि चुनाव से पहले सरकार ने मतदाताओं को लुभाने के लिए इस तरह की योजना शुरू की है। इस जनहित याचिका पर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने बहस की। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। जिसमें योजना पर रोक लगाने से इंकार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *