लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: गुरुवार को डेडीकेटेड प्रीमीयर स्कूल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस (बाल दिवस) धूमधाम से मनाया गया जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर विद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जहां सीनियर वर्ग के छात्राओं के लिए कबड्डी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 5,6,7 एवं 8 के छात्रों ने भाग लिया। वहीं कक्षा द्वितीय,तृतीय एवं चतुर्थ के छात्रों के लिए म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जूनियर वर्ग नर्सरी,एलकेजी, यूकेजी एवं वर्ग प्रथम के छात्रों द्वारा भी विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों एवं छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *