Daltonganj police station

लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में एक ढाबे के पास लगे कंटेनर से पुलिस ने एक करोड़, तीन लाख, पांच हजार का डोडा बरामद किया है। जिसका वजन 687 किलो पाया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले 4-5 दिनों से ढाबा के पास कंटेनर लावारिस हालत में खड़ा था। संदेह होने पर पुलिस ने जांच कर वाहन मालिक और चालक की मौजूदगी नहीं होने पर उसे जब्त कर थाना ले गई। वहीं सर्च करने पर कंटेनर से 35 अलग अलग कार्टून में भरे डोडा बरामद किया गया।

इस संबंध में सदर थाना प्रभारी उतम कुमार राय ने शुक्रवार को बताया कि बरामद डोडा की कीमत 15 हजार रूपये किलो है। 687 किलो डोडा की कीमत एक करोड़ तीन लाख पांच हजार है। उन्हाेंने बताया कि कंटेनर का इंजन और रजिस्ट्रेशन नंबर महाराष्ट्र है। जबकि वाहन गुजरात का है।

उन्होंने बताया कि अपना ढाबा के पास चार-पांच दिनों से कंटेनर के लावारिस हालात में लगा हुआ था। जांच करने पर चालक और मालिक का कोई अता पता नहीं चला। ढाबा संचालक से इस संबंध में पूछताछ करने पर गाड़ी मालिक और चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली लेकिन उसके पास गाड़ी की चाभी मिली। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है। इधर सूचना मिल रही है कि विधानसभा चुनाव होने के कारण जगह-जगह चेकपोस्ट बनाये गए थे और वाहनों की जांच की जा रही थी। तस्करों ने खतरे को भांपकर वाहन को लावारिश हालत में लगाकर छोड़ दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *