लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, शुक्रवार देर रात श्री बंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर दहेड़िया गांव में हुई सड़क दुघर्टना में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुशडंड निवासी घुटन चंद्रवंशी के 34 वर्षीय पुत्र सुनील चंद्रवंशी एवं अलकर गांव निवासी दामोदर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र प्रदीप सिंह हैं।

घायलों में भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कोण मंडरा निवासी लालमुनि सिंह के 20 वर्षीय पुत्र रविरंजन सिंह, विजेंद्र सिंह के पुत्र छोटू सिंह, नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के अलकर निवासी बलवंत सिंह एवं कुशडंड निवासी राजेश चंद्रवंशी के नाम शामिल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि कुशडंड गांव से मृतक और उसके भाई भवनाथपुर खस्सी खाने जा रहे थे। इसी बीच दहेड़िया में दूसरे ओर से एक बाईक पर मृतक प्रदीप सिंह चार लोगों को रेलवे स्टेशन छोड़ने आ रहा था। इसी बीच दोनों बाईक में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें कुशदंड निवासी सुनील चंद्रवंशी की मौत घटना स्थल पर हो गई। आनन फानन में घायलों को इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां सुनील को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अलकर निवासी घायल प्रदीप सिंह की मौत गढ़वा जाने के क्रम में रास्ते में हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *