लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही रात चोरों ने चैनपुर क्षेत्र की पूर्वडीहा पंचायत के कोल्हुआ गांव में दो बंद घरों को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने एक ही तरीके से दोनों घरों में लगे बड़े-बड़े ताले तोड़कर दोनों घरो से आभूषण समेत नकदी की चोरी कर ली। चोरों ने जिन घरों को अपना निशाना बनाया है उनमें मनोज दुबे व बिंदेश दुबे का नाम शामिल है। बता दें कि इनमें से एक घर के मालिक मनोज दूबे अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। जहां बिंदेश दूबे के घर से 4 सेट गहने और 1 लाख नकद की चोरी हुई है। वहीं मनोज दूबे के घर से दो लाख के गहने और 10 हजार कैश की चोरी हुई है। इस संबंध में लोगों का कहना है कि कबाड़ी वाले लोग आकर बंद घरों की रेकी करते है और चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *