लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हुए पुलिस ने इमलियाबांध पुल के पास हथियार खरीद-बिक्री करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि इमलियाबांध पुल के पास तीन युवक एक काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल के साथ हथियारों की खरीद-बिक्री की बात कर रहे हैं। जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए टीम जब पुल पर पहुंची तो तीनों युवक मोटरसाइकिल के पास बैठे थे। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा, दो जिंदा गोलियां और चोरी की एक काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *