लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: ऑपरेशन सतर्क के तहत गढ़वा रेलवे स्टेशन पर एक शराब तस्कर को 46 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्रवण कुमार पिता स्व रवीन्द्र साह बिहार के पटना जिले के धनरुआ थाने के नवादा निवासी के रूप में हुई है। इस संबंध में आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि गढ़वा स्टेशन पर कैंपिंग ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षी जितेंद्र कुमार मीणा व आरक्षी देवकुमार पांडेय जब सिंगरौली पलामू एक्सप्रेस (13349) को पास कराने के लिये गश्त लगा रहे थे।

इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति फुट ओवर ब्रिज के पास दो पिठ्ठू व एक कपड़ा बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से रॉयल चैलेंजर्स के 12 बोतल (750 एमएल), रॉयल स्टेग के 27, रॉयल स्टेग बैरल के सात कुल 46 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसकी बाजार कीमत 34 हजार 950 रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बिहार में ले जाकर उसे ऊंचे दामों पर बेचता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *