लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने पलामू प्रमंडल स्तरीय एकदिवसीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य रूप से बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष सतदुरू राय, पलामू जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, एससी एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार भुइयां, सौदागर अंसारी, अबू फैसल, वारिस आलम, मजहर शाह, अकबर शाह, मनिका विधायक प्रत्याशी अतुल कुमार सिंह, छतरपुर विधानसभा प्रत्याशी कन्हाई राम सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

मौके पर जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि हम पार्टी के विचार को जन-जन तक पहुंचना है, जीतन राम मांझी के विचार हर उस तबके के लोगों तक पहचाना है जो अभी भी दबे-कुचले और सोशित है। वही इस दौरान कमेटी के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई और चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें एनडीए के घटक दल होने के नाते जो भी प्रत्याशी एनडीए से जीतते हैं उन लोगों को शुभकामनाएं देने के लिए और आगे का रणनीति तैयार करने की बातें कहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *