लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सहित महागठबंधन की प्रचंड बहुमत पर महागठबंधन के नेता-कार्यकर्ताओं मेंं हर्ष व्याप्त है। झामुमो के युवा नेता एवं इंडियन रोटी बैंक के झारखंड को-ऑर्डिनेटर दीपक तिवारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड में महागठबंधन की जीत झारखंडी जनमानस की जीत है। उन्होंने झारखंड के जनता-जनार्दन के साथ ही महागठबंधन के विधायकों को ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने पलामू प्रमंडल में महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत पर नव नियुक्त विधायकों को भी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा राज्य के विकास के लिए सक्रिय रहा है। जनता ने झारखंड मेंं विकास की गति को पहचाना है और प्रचंड बहुमत देकर राज्य में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जिम्मेवारी सौंपी है। झामुमो राज्य के विकास के लिए हमेशा से सक्रिय रहा है। दिशुम गुरू शिबु सोरेन के संघर्ष की धरती रही है। हेमंत सोरेन एवं कल्पना मुर्मू सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार झारखंड में विकास कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने भाजपा नेताओं पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि भाजपा ‘एक होने सेफ होने, बंटेंगे तो कटेंगे’ आदि नारा देकर राज्य की जनता को बांटने की जो सपना देखा था, जनता ने उन्हें सबक सिखाने का काम किया है। झारखंड संघर्ष की धरती रही है। आंदोलनकारियों ने संघर्ष कर राज्य का निर्माण किया है, यहां पूंजीपतियों की सरकार नहीं बल्कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा वाली सरकार की जरूरत थी। राज्य की जनता महागठबंधन के विकास की गति को पहचानते हुए बहुमत देकर जल, जंगल और जमीन की रक्षा की है। झारखंड एक बार फिर बेहतर विकास का साक्षी बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *