लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां कोरियाडीह के चेक डैम के बगल में स्थित एक कुआं से शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान पाटन प्रखंड के खामही निवासी 35 वर्षीय भूषण दुबे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भूषण 21 नवंबर की रात घर से निकले थे। जब काफी देर तक भी वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की। लेकिन वो नहीं मिले।

जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाटन के थाना प्रभारी लाल जी एवं किशनपुर के ओपी प्रभारी निलेश कुमार सहायक अवर निरीक्षक प्रभात किरण के नेतृत्व में शव को कुआं से निकला गया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव एमएमसीएच भेजा गया। इधर मृतक के बड़े भाई ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।