लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जिससे लोग दहल उठे हैं। दरअसल, तरहसी थाना क्षेत्र के पारपाइन गांव में स्वास्थ्य सहिया की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अंजू देवी के रूप में हुई है। वह पारपाइन गांव में स्वास्थ्य सहिया के पद पर तैनात थी। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक अंजू देवी के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि वह अपने पति अनूप कुमार के साथ रांची में रहती थी। दो दिन पहले ही अंजू अपने गांव वापस लौटी थी। रविवार की देर रात घर के किचन में अंजू देवी की गला काटकर हत्या कर दी गई। अंजू श की जेठानी ने सबसे पहले उसका शव देखा और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देखा कि अंजू का शव पड़ा हुआ है।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी थाना को दिया। इधर शव देखकर अंजू की जेठानी बेहोश हो गई।  जिस वक्त घटना हुई है, उस समय घर में कोई नहीं था। मृतका के पति एवं दोनों बच्चे रांची में ही थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की पुष्टि लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने करते हुए बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *