लाइव पलामू न्यूज: दुनियाभर के पॉपुलर अवॉर्ड में से एक एमी अवार्ड्स के विनर की घोषणा की जा चुकी है। 25 नवंबर को अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में विनर्स के नाम का ऐलान किया गया। उल्लेखनीय है कि 52वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2024 इवेंट को भारतीय एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने होस्ट किया। इस तरह के इवेंट की मेजबानी करने वाले पहले भारतीय हैं। एमी अवार्ड्स में 21 देशों के कुल 56 कलाकार नॉमिनेट किए गए हैं। इस बार इस अवॉर्ड को 14 अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। जिसमें बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस, कॉमेडियन, डॉक्यु ड्रामा सीरीज, किड्स एनिमेशन, आर्ट प्रोग्रामिंग समेत कई कैटेगरी शामिल हैं।

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2024 विनर की लिस्ट:
बेस्ट एक्टर – टिमोथी स्पाल (द सिक्स्थ कमांडेंट)
बेस्ट एक्ट्रेस – ऑकबाब-चुटिमोन चुएंगचारोएनसुकिंग (हंगर)
कॉमेडी अवॉर्ड – डिवीजन पलेर्मो
आर्ट्स प्रोग्रामिंग – पियानोफोर्टे
रेस्टोरेंट मिसवर्स्टैंड – सीजन 2- नॉन-स्क्रिप्टेडट एंटरटेनमेंट अवॉर्ड
किड्स: एनीमेशन अवॉर्ड – टैबी मैक टैट
किड्स: फैक्चुअल एंड एंटरटेनमेंट अवॉर्ड – ला विदा सेक्रेटा डे तू मेंटे (द सीक्रेट लाइफ ऑफ योर माइंड)
किड्स लाइव-एक्शन – एन अफ ड्रेंगने (वन ऑफ द बॉयज)
टीवी मूवी/मिनी-सीरीज अवॉर्ड – लीब्स काइंड (डियर चाइल्ड)
नॉन स्क्रिप्टेड ड्रामा सीरीज अवॉर्ड – रेस्टोरेंट मिसवरस्टैंड – सीजन 2
ड्रामा सीरीज अवॉर्ड – लेस गौटेस डी डियू (ड्रॉप्स ऑफ गॉड)
स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री – ब्रॉन: द इम्पॉसिबल फॉर्मूला 1
शॉर्ट-फॉर्म सीरीज – पंट डे नो रिटोर्न
डॉक्यूमेंट्री अवॉर्ड – ओटो बैक्सटर: नॉट ए …. हॉरर स्टोरी
मिनी-सीरीज – लिबेस काइंड (डियर चाइल्ड)
टेलीनोवेला अवॉर्ड – ला प्रोमेसा (द वॉव)

वहीं आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और शोभिता धुलिपाला स्टारर सुपरहिट वेब सीरीज “द नाईट मैनेजर” को ड्रामा सीरीज में नॉमिनेशन मिला। हालांकि यह अवार्ड से चूक गयी। बता दें कि ये इकलौती इंडियन सीरीज रही जिसे एमी अवार्ड में नामांकन मिला था। वहीं बात करें होस्ट वीर दास की तो साल 2023 में उनको एमी अवॉर्ड मिला था।