लाइव पलामू न्यूज: पलामू पुलिस ने 31 वांटेड अपराधियों पर इनामी राशि की घोषणा की है। उक्त सभी अपराधी नक्सली हमले, हत्या, मॉब लिंचिंग समेत कई गंभीर अपराधों में सम्मिलित रहे हैं। इस सूची में शामिल कई अपराधी एवं नक्सलियों पर झारखंड सरकार ने अलग से इनाम घोषित किया है। वहीं पलामू पुलिस ने विभिन्न मामले में तीन से पांच हजार रुपए तक का इनाम घोषित किया है।

इस संबंध में एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि पुलिस ने सभी पर इनाम की राशि घोषित की है। वांटेड अपराधियों की सूचना देने वालों को इनाम की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पलामू पुलिस ने 2024 में सभी के खिलाफ इनाम की राशि घोषित की है। इनाम की राशि तीन से पांच हजार रुपए के बीच की है। सभी अपराधी गंभीर अपराध के आरोपी है। पुलिस द्वारा नक्सली एवं अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।‌ विभिन्न अपराध एवं नक्सली घटनाओं के फरार आरोपियों पर यह इनाम की राशि घोषित की गई है।

आरोपियों की सूची व इनामी राशि:-

मेदिनीनगर टाउन थाना कांड संख्या 119/ 2021, 144/2022 में छोटा डब्लू उर्फ अभिषेक सिंह पर पांच हजार

हरिहरगंज कांड संख्या 106 / 2022 में बिहार के औरंगाबाद के कुटुंबा के रहने वाले रिजवान अंसारी पर दो हजार

83/2021 में आरोपी सिलदाग के रहने वाले उमेश सिंह और दुर्गा सिंह पर पांच-पांच हजार

छतरपुर के कांड संख्या 137/2022 में नौडीहा बाजार के जितेंद्र कुमार सिंह, बिहार के गया के रहने वाले संजय कुमार उर्फ गौतम और छतरपुर के मझौली के रहने वाले नगीना सिंह पर पांच-पांच हजार

हरिहरगंज थाना कांड संख्या 136/2022 में बुधन साव, बिचिया देवी पर दो हजारमनातू कांड संख्या 45/17 ,47/ 18 में टॉप माओवादी मनोहर गंझू, अरिवंद भुईयां, नितेश यादव पर पांच पांच हजार

पांकी थाना कांड संख्या 157/ 18 में नीरज सिंह खरवार पर तीन हजार

हुसैनाबाद कांड संख्या 157/18 में विजय भुईयां पर दो हजार का इनाम

तरहसी थाना कांड 4/22 राहुल पांडेय पर तीन हजार का इनाम

पांकी थाना कांड संख्या 113/23 में राहुल कुमार वर्मा पर तीन हजार

पाटन थाना कांड संख्या 114/22 में अकबर महफूज और अमित महतो पर तीन हजार का इनाम

महिला थाना कांड संख्या 18 2022 में सुहैल राय पर तीन हजार

चैनपुर कांड संख्या 151/2018 में रवि जी उर्फ रविंद्र यादव पर तीन हजार

पिपरा थाना कांड संख्या 48/2019 में टॉप माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम पर पांच हजार

पांडु थाना कांड संख्या 47/18 में दिलीप मुसहर,सोनू मुसहर, भैयाराम मुसहर, दुखी मुसहर पर पांच पांच हजार का इनाम. सभी बिहार के औरंगाबाद के हैं रहने वाले है. यह मॉब लिंचिंग से संबंधित घटना है।

पिपरा थाना कांड संख्या 48/2019 में नितेश यादव उर्फ इरफान पर पांच हजार

लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 33/2018 में सरिता देवी पर पांच हजार का इनाम

पांकी थाना कांड संख्या 72/2018 जेजेएमपी सुप्रीमो सुप्रीमो पप्पू लोहरा पर पांच हजार का इनाम

बताते चलें कि पलामू पुलिस की सूची में शामिल बिहार के गया निवासी नितेश यादव पर झारखंड सरकार ने 15 लाख और बिहार सरकार ने तीन लाख का इनाम घोषित किया है। नितेश यादव NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। वहीं पप्पू लोहार झारखंड जन्म मुक्ति परिषद का सुप्रीमो है और उस पर झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपए का इनाम रखा है। संजय गोदराम और मनोहर गंझू माओवादियों के जोनल कमांडर हैं। इन दोनों पर 10-10 लाख रुपए का इनाम है। दोनों ने झारखंड और बिहार में कई बड़े नक्सली हमले को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *