लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पलामू डीसी को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (National Commission for Scheduled Tribes, NCST) ने समन जारी कर चार जनवरी यानी आज शाम को 4 बजे बुलाया है। डीसी की ओर से सदर सीओ पूरे मामले की जांच रिपोर्ट लेकर दिल्ली के आयोग ऑफिस गये हैं। उल्लेखनीय है कि यह समन पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित चिल्हो खुर्द में हुए खनन मामले से संबंधित है।

इस संबंध में पलामू खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अवैध खनन को लेकर चिल्हो खुर्द के ग्रामीणों ने शिकायत की थी। मामले की जांच की गयी जिसमें अवैध खनन के कोई सबूत नहीं पाये गये। हालांकि खनन के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई थी। जिस कारण खनन पट्टा रद्द कर दिया गया।