लाइव पलामू न्यूज: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनज़र राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा KG से 8वीं तक के छात्रों के लिए 7 जनवरी 2025 से 13 जनवरी 2025 तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।

वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई और सभी आवासीय विद्यालय पूर्ववत संचालित होंगे। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित होकर U-DISE+ डेटा अपडेट, APAAR ID Generation, और Household Survey जैसे कार्य सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *