लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: इस बुधवार “कॉफी विद एसडीएम” की पांचवी कड़ी में उन पेरेंट्स को आमंत्रित किया गया है जिनके बच्चे थैलेसीमिया से पीड़ित हैं। एसडीएम ने आगामी बुधवार पूर्वाह्न 11:00 से 12:00 बजे के बीच प्रस्तावित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सदर अनुमंडल क्षेत्र के ऐसे अभिभावकों को आमंत्रित किया है जिनके परिवार या रिश्तेदारी में कोई सदस्य थैलेसीमिया से पीड़ित है।

इस दौरान थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिजनों से जुड़े किसी सामूहिक या निजी समस्या, शिकायत के साथ-साथ सुझावों को भी सुना जाएगा। साथ ही उनकी समस्याओं तथा सुझावों पर अमल करने हेतु प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी पहल की जाएगी।

इस संबंध में कार्यक्रम “कॉफ़ी विद एसडीएम” के होस्ट अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि इस सप्ताह तकनीकी प्रकृति का विषय होने के कारण कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग के संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।उल्लेखनीय है कि यह “कॉफी विद एसडीएम” की पांचवीं कड़ी है। इससे पहले सेवानिवृत्त शिक्षकों, किसानों, व्यवसायियों एवं ऑटो रिक्शा चालकों के साथ संवाद किया जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *