लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: रविवार को एसडीओ संजय कुमार ने बस स्टैंड परिसर के समीप स्थित श्री कृष्ण गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गौशाला प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्यों के साथ संवाद किया और सुधार के संभावित उपायों पर चर्चा की। इस दौरान गौशाला प्रबंधन ने एसडीओ को गौशाला की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण, सीमांकन की आवश्यकता और संचालन में आ रही आर्थिक कठिनाइयों के बारे में विस्तार से बताया।
इसके साथ ही परिसर के आसपास नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की। इस दौरान एसडीओ ने आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। इस दौरान गौशाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक और अन्य सहयोगी उपस्थित थें।