लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: बुधवार को राज्य खाद्य आयोग की सदस्य सह प्रभारी अध्यक्ष शबनम परवीन ने स्थानीय परिसदन भवन में जिले में आपूर्ति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।इस दौरान सर्वप्रथम आयोग कार्यालय से प्राप्त सभी शिकायतों का बारी-बारी से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संग समीक्षा की गयी।सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के दूकानों का औचक निरीक्षण करने और वितरण के संदर्भ में व्यापक जांच करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *