लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: गुरुवार को संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी सर्किल, कोलकाता सुवोमोय मित्रा ने सोननगर-पतरातू तीसरी लाईन परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित 20.55 किमी. लंबे रीचुघुटा-बेन्दि विद्युतीकृत रेलखंड का निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में संरक्षा आयुक्त (रेलवे) ने पहले रीचुघुटा से बेन्दि तक मोटर ट्रॉली द्वारा निरीक्षण किया । इसके उपरांत स्पेशल ट्रेन द्वारा रीचुघुटा से बेन्दि तक स्पीड ट्रायल भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

उल्लेखनीय है कि 291 किमी लंबे सोननगर-पतरातू तीसरी लाइन परियोजना वर्ष 2015-16 में 4500 करोड़ की लागत से स्वीकृत की गयी थी। यह बिहार के औरंगाबाद और झारखंड के रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार, पलामू और गढ़वा जिलों से होकर गुजरती है।

बता दें कि सोननगर-पतरातू तीसरी लाइन परियोजना को अलग-अलग चरणों में पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लगभग 21 किमी लंबे रीचुघुटा-बेन्दि रेलखंड का निर्माण कार्य पूरा होने के उपरांत संरक्षा आयुक्त (रेलवे) द्वारा इसका निरीक्षण किया गया । इस प्रकार अब तक इस परियोजना के तहत कुल 143.55 किमी का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *