लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: गुरुवार देर रात पलामू के डीडीयू रेलखंड अंतर्गत सिगसिगी स्टेशन के समीप रांची सासाराम एक्सप्रेस (अप) ट्रेन से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बिहार के डेहरी ऑन सोन के जक्की बिगहा मुहल्ले के 22 वर्षीय अजित भुइयां के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात 10.30 बजे की है। इस संबंध में डाल्टनगंज जीआरपी थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं इस बाबत स्टेशन मास्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि देर रात पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैकमैन ने सूचना दी कि एक व्यक्ति रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन से गिर गया है। जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी को दी। जांच के दौरान मृतक के जेब से कागजात मिला, जिसके आधार पर उसके परिजनों को सूचित किया गया। इधर घटना की सूचना पर शुक्रवार सुबह मृतक के परिजन डाल्टनगंज पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अजीत कमाने के लिए ओडिशा गया था। जहां से वह घर वापस लौट रहा था। इस दौरान वह पलामू के सिगसिगी स्टेशन के समीप अचानक गिर गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।