लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां खुद की सुरक्षा के लिए दोस्त से लिए पिस्टल से युवक ने स्वयं को गोली मार ली‌। जिस वक्त युवक ने स्वयं को गोली मारी वह शराब के नशे में था। घटना की सूचना पर पुलिस ने युवक के दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पिस्टल देने वाले दोस्त की तलाश की जा रही है।

क्या है मामला:-
दरअसल, 13 जनवरी को चैनपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में भास्कर पांडेय उर्फ मोंटी पांडेय नामक युवक को गोली लगी थी। इलाज के लिए उसे मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद पुलिस ने मोंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि मोंटी पलामू के चर्चित नमिता देवी हत्याकांड का आरोपी है और जेल से बाहर निकलने के बाद वह रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था।

13 जनवरी को वह कोर्ट के काम से मेदिनीनगर आया था। जिसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के इलाके में गया था। इसी दौरान मोंटी ने अपने दोस्त से एक पिस्टल लिया था। जिससे उसे गोली लगी थी। इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि मोंटी ने अपने दोस्त इकराम हुसैन से पिस्टल ली थी। जो कि 7.62 एमएम की है। पुलिस इकराम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *