लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : जिले से बेहद हैरान व दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां आपसी कहासुनी में एक भाई ने अपने चचेरे भाई को टांगी से काट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामला अंधविश्वास का बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहरा गांव का है।

क्या है मामला:-

दरअसल, राजहरा गांव के साहिल चौहान, रोहित चौहान जो कि चचेरे भाई हैं के परिवार के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पहले साहिल की भांजी की मौत हो गई थी।साहिल उसकी मौत का कारण रोहित चौहान के परिवार को मानता था। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात साहिल और रोहित के बीच इसे लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी में आक्रोशित साहिल ने रोहित पर टांगी से गंभीर रूप से वार किया‌।

घटना में रोहित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस बाबत नया बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि अंधविश्वास में साहिल चौहान ने रोहित चौहान की टांगी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने साहिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है एवं आगे की छानबीन में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि दोनों परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जो कि हाल के दिनों में आरोपी की भांजी की मौत के बाद अंधविश्वास में यह विवाद और भी बढ़ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *