लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जंगल में बकरी ढूंढने गई एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म के बाद नाबालिग बेहोश हो गई थी। इधर पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार नाबालिग अपनी बकरी को खोजने के लिए जंगल में गई हुई थी। इसी क्रम में एक युवक ने नाबालिग से कहा कि जंगल में बकरी पहाड़ी के दूसरी तरफ गई। वहीं पहाड़ी की दूसरी ओर दो और युवक पहले से मौजूद थें। दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। लेकिन शोर मचाने के बाद एक युवक मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरे ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद नाबालिग बेहोश हो गई। जब काफी देर तक जब नाबालिग घर नहीं लौटी तो उसके परिजन उसे खोजते हुए जंगल गए। जहां परिजनों ने नाबालिग को बेहोश देखा। किसी तरह उसे होश में लाया तो लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने नाबालिग को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

इस संबंध में लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *