लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: रविवार को जन कल्याण ट्रस्ट के बैनर तले छ: मुहान चौक के परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर यातायात प्रभारी संभल कुमार शामिल हुए। मौके पर यातायात प्रभारी ने बताया कि जीवन बहुमूल्य है। जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कहीं न कहीं अपने शरीर को हानि पहुंचाने में साथ दे रहे हैं।

वहीं अध्यक्ष अजीत कुमार दुबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान का यह कार्यक्रम ट्रस्ट द्वारा नियमित चलाया जाएगा। उन्होंने पलामूवासीयों से आग्रह किया कि सड़क सुरक्षा के नियम का पालन करें। बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट के गाड़ी ना चलाएं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी 2 फरवरी को ब्लड डोनेशन का मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा।

वहीं राष्ट्रीय संगठन सचिव ने बताया कि ब्लड डोनेट मेगा कैंप के आयोजन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मौके पर जन कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत कुमार दुबे, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे, उपसचिव सह प्रवक्ता अजय तिवारी, संगठन सचिव नंदलाल दुबे, केंद्रीय सदस्य संतोष दुबे, मिथिलेश दुबे, ट्रस्ट पलामू जिला संचालक प्रभात रंजन अग्रवाल, सचिव रणजीत रंजन, सदस्य पवन बैठा, कुमार सौरभ, रविंद्र पांडे, राजेंद्र यादव, सुनील कुमार, अशोक राम आदि मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *