लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सरैया मंझगावां अमानत पुल के पास से एक लूट कीमोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तरहसी थाना क्षेत्र के पतीला निवासी पवन सिंह, उम्र- 19 वर्ष, पिता- अजय कुमार सिंह के रूप में हुई है।

दरअसल, रविवार को सरैया मंझगावां अमानत पुल के पास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच सरैया की ओर से एक अपाची मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: JH03AH-8790) आती रही थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे पकड़ लिया गया। जब उससे वाहन के कागजात मांगे गए तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। जांच में पाया गया कि गाड़ी का इंजन नंबर और चेसिस नंबर अलग-अलग थे और उस पर लगा नंबर प्लेट स्प्लेंडर प्लस बाइक का था।
जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त पवन ने यह स्वीकार किया कि यह गाड़ी उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सितंबर माह में बरवाडीह (लातेहार) से एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर लूटा था। इसके बाद गाड़ी का असली नंबर (JH03AH-9059) तोड़कर हटा दिया गया और फर्जी नंबर (JH03AH-8790) लगा दिया गया।